कोरोना की चेन को तोड़ने रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

कोरोना की चेन को तोड़ने रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

कोरोना की चेन को तोड़ने रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 18, 2020 5:11 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां हालात बद से बदतर होते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कई इलाकों से रोजाना दर्जनों नए मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच जबलपुर कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर भरत यादव ने रविवार 21 जून को जिले में टोटल लॉकडाउन करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार रविवार को जनरल स्टोर्स, फल-सब्जी की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही दुपहिया चार पहिया वाहनों का संचालन भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाएं छोड़कर निजी दफ्तर भी बन्द रहेंगे।

Read More: पूर्व विधायक रजनीश सिंह होंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष, उपचुनाव से पहले पार्टी का बड़ा फैसला

बता दें जबलपुर में अब तक 324 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 258 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 53 मरीजों का उपचार अभी जारी है।

Read More: पहली से पांचवी तक के छात्रों की ऑनलाइन कक्षाओं पर सरकार ने लगाई रोक, 6वीं से 8वीं तक के बच्चों की कक्षाएं अब दो पालियों में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"