जशपुर जिले में 22 से 29 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन, संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जशपुर जिले में 22 से 29 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन, संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जशपुर जिले में 22 से 29 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन, संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 20, 2020 12:08 pm IST

जशपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना प्रदेशभर से हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसी कड़ी में जशपुर जिला प्रशासन ने भी 22 से 29 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।

Read More: कोरोना महामारी के चलते किसी भी छात्र की पढ़ाई में न हो व्यवधान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने 22 से 29 सितंबर टोटल लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान दूध, मेडिसिन और पेट्रोल पंप को ही निर्धारित समय की छूट दी गई है। वहीं, बाकि सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Read More: केंद्रीय कृषि बिल पास होने पर CM शिवराज बोले- किसान अब नए प्रयोग से उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 81617 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 44392 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36580 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: 15 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने छुड़ाया, 1 महिला समेत 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"