महासमुंद में 25 से 31 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन का आदेश, इन सेवाओं पर रहेगी पाबंदी
महासमुंद में 25 से 31 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन का आदेश, इन सेवाओं पर रहेगी पाबंदी
भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसी बीच खबर आई है कि महासमुंद जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में 25 से 31 जुलाई 2020 तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान आम जरूरत की चीजों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5757 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4114 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1588 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More: नहाने गई 6 युवती नहर में डूबी, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, तीन की तलाश जारी

Facebook


