इन इलाकों में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन, SDM ने जारी किया निर्देश

इन इलाकों में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन, SDM ने जारी किया निर्देश

इन इलाकों में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन, SDM ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 29, 2020 5:06 pm IST

सरगुजा: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, वहीं दूसर ओर लॉकडाउन में छूट का दौर भी लगातार जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में जहां लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही है तो वहीं कई जिलों में छूट दी गई है। इसी बीच सरगुजा एसडीएम ने शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन का निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार अब शनिवार और रविवार को रेड जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में एसडीएम ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: बेरोजगारों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम, केंद्र सरकार शुरु कर रहा नेशनल करियर सर्विस प्रोग्राम

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों प्रदेश में इस शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश दिए गए थे जिसे वापस लिया गया था।

Read More: तीन नदियां पखारती हैं कुलेश्वर महादेव मंदिर के पैर, अति प्राचीन मंदिर में उमड़ता है भक्तों का सैलाब


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"