व्यापारियों ने SDM से की बदसलूकी, अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बीच बाजार में किया घेराव
व्यापारियों ने SDM से की बदसलूकी, अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बीच बाजार में किया घेराव
मुरैना: यहां एसडीएम से अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने एसडीएम आरएस बाकना पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उन्हें बीच बाजार में घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की है। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया है।
Read More: जिले में तकरीबन 6 हजार मजदूरों की हुई घर वापसी, 86 सेंटर में किया गया क्वारंटाइन
मिली जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारी दुकान का शटर डाउन करके साफ—सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बाजार में पहुंची निगम की टीम ने लॉक डाउन के दौरान दुकान खोलने का हवाला देकर वसूली करने लगे थे। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एसडीएम आरएस बाकना को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के साथ बदसलूकी भी की।

Facebook


