खेलने के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरा मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

खेलने के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरा मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

खेलने के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरा मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, फैली सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 19, 2020 7:39 am IST

जबलपुर। शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आस्था नगर अपार्टमेंट में 8 साल का मासूम 5वीं मंजिल से गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से अपार्टमेंट में सनसनी फैल गई।

Read More News: कोरोना संकट के बीच ब्रह्ममुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पूज…

जानकारी के अनुसार खेलने के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बालक पांचवीं मंजिल में खेल रहा था। इस दौरान वह गलती से उसका पैर फिसल गया। वहीं पांचवीं मंजिल से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन बातों को पुष्टि नहीं की है।

Read More News: मिनी वृंदावन के कण-कण में बसते हैं भगवान कृष्ण, बांके बिहारी को देख…

वहीं हादसे की खबर मिलते ही जब रहवासी घर से बाहर निकले तो सामने मासूम की लाश देख लोगों का दिल दहल गया। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। परिवारवालों और अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

Read More News: रेणुका माता धाम में पूरी होती है हर मुराद, पुत्री के पश्चात मां के …


लेखक के बारे में