प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों में जबरदस्त इजाफा, मौत का भी बढ़ा आंकड़ा, एक्टिव मरीज 38 हजार 651

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों में जबरदस्त इजाफा, मौत का भी बढ़ा आंकड़ा, एक्टिव मरीज 38 हजार 651

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों में जबरदस्त इजाफा, मौत का भी बढ़ा आंकड़ा, एक्टिव मरीज 38 हजार 651
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 12, 2021 3:29 pm IST

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 6 हजार 489  नए संक्रमित मरीज मिले। दूसरी ओर 24 घंटे में 37 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 3 हजार 117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More News: कोरोना से पीड़ित बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत, संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

तेजी से बढ़ रहा सक्रिय मरीजों की संख्या

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 651
 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 221 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हज़ार 634 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक  3 लाख 1 हजार 762 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: समाजसेविका गुणवती बघेल के शव को लेकर बड़ी लापरवाही, 5 दिन..

बढ़ी चिंता

कोरोना को लेकर सरकार और आम लोगों की चिंता कम नहीं हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएम हर दिन कोरोना को लेकर बैठक भी कर रहे हैं। अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ाने पर सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है।

 


लेखक के बारे में