समाज से निष्कासित करने के बाद अजीत जोगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी समाज के लोेग, कहा- 420 को गिरफ्तार करो

समाज से निष्कासित करने के बाद अजीत जोगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी समाज के लोेग, कहा- 420 को गिरफ्तार करो

समाज से निष्कासित करने के बाद अजीत जोगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी समाज के लोेग, कहा- 420 को गिरफ्तार करो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 2, 2019 9:17 am IST

मरवाही: पूर्व सीएम अजीत जोगी की जाती का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जोगी को समाज से निष्कासित करने के बाद आदिवासी समाज लोग उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को आदिवासी समाज के लोगों ने मरवाही इलाके में जोगी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी भी की। आदिवासी समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि फर्जी आदिवासी को गिरफ्तार करो, 420 को गिरफ्तार करो।

Read More: मुस्लिम महिला को युवक ने दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर​ गिरफ्तार हुआ आरोपी

ज्ञात ​हो कि बीते दिनों जाति मामले को लेकर ग्राम बेलपत के मंदिर में कंवर आदिवासी समाज की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में समाज के पंचों ने जोगी को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला लिया था। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं धीरपाल सिंह कंवर ने यह फैसला लिया है।

Read More: दिग्विजय सिंह पत्र लिखकर धमका रहे मंत्रियों को, पूर्व सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि अजीत जोगी पर एसटीएससी ओबीसी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद अजीत जोगी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। इससे पहले भी अजीत जोगी ने आदिवासी नहीं माने जाने की उच्चस्तरीय छानबीन समिति के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

Read More: मिड डे मील में नमक रोटी परोसने के मामले में नया मोड, वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर ही दर्ज हुई FIR


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"