हैदराबाद रेप कांड को लेकर ट्रक ड्राइवरों पर बयान राखी सावंत को पड़ गया भारी, एसोसिएशन ने थाने में की ​शिकायत

हैदराबाद रेप कांड को लेकर ट्रक ड्राइवरों पर बयान राखी सावंत को पड़ गया भारी, एसोसिएशन ने थाने में की ​शिकायत

हैदराबाद रेप कांड को लेकर ट्रक ड्राइवरों पर बयान राखी सावंत को पड़ गया भारी, एसोसिएशन ने थाने में की ​शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: December 11, 2019 10:53 am IST

भिलाई: हैदराबाद में महिला डॉक्टर से रेप और जिंदा जलाने के मामले को लेकर राखी सावंत द्वारा दिए बयान को लेकर भिलाई के ट्रक ड्राइवरों ने नाराजगी जताई है। राखी सावंत के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने उनके खिलाफ शिकातय दर्ज कराई है। साथ ही एसोसिएशन ने सुपेला पुलिस को पत्र लिखकर राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Read More: जंगल सफारी में बीमार शावक की मौत, प्रबंधन पर लगा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडिया शेयर करते हुए कहा था कि महिला डॉक्टर के गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान राखी सावंत ने सभी को सलाह दी है कि कोई भी किसी भी कीमत पर हाईवे पर ना रुकें। अपनी गाड़ी का पेट्रोल चेक करके चलें ताकि आधे रास्ते में गाड़ी बंद ना पड़े। राखी आरोपी ट्रक ड्राइवरों को बुरी तरह गाली देती दिखीं। वीडियो में राखी ने पुलिस से इन आरोपियों को फांसी देने की अपील की है और इसके साथ ही ये भी कहा कि अगर फांसी नहीं दी जा सकती तो इन्हें तालिबानी सजा दें। उन्होंने न्याय के लिए पीएम मोदी और पुलिस डिपार्टमेंट से गुहार लगाई है।

Read More: लाखों स्मार्ट फोन पर अगले महीने बंद हो जाएगा वाट्सअप, न होगा रजिस्ट्रेशन, न वेरिफिकेशन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"