मासूम से रेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ​दरिंदों ने पहचान छिपाने फोड़ दी थी आंख

मासूम से रेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ​दरिंदों ने पहचान छिपाने फोड़ दी थी आंख

मासूम से रेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ​दरिंदों ने पहचान छिपाने फोड़ दी थी आंख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 23, 2020 1:59 pm IST

दमोह: जिले के एक गांव में मासूम से रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है ​कि आरोपी को पकड़ने के लिए सागर आईजी, दमोह एसपी और एएसपी ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है और कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जा सकता है।

Read More: पुलिसकर्मियों को पदोन्नति की सौगात, 57 ASI को पदोन्नत कर बनाया गया SI

बता दें कि इलाके के एक गांव में दरिंदों ने 7 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है और पहचान छिपाने के लिए बच्ची की आंखे फोड़ दी। इसके बाद मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में फेंक दिया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर 10000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

Read More: ‘श्रीकृष्ण’ बने कलाकार में ही नज़र आने लगे थे भगवान, सामने आते तो शुरु हो जाती थी पूजा, देखें बेहद रोचक किस्सा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"