पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो बदमाशों ने रास्ता रोककर हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो बदमाशों ने रास्ता रोककर हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो बदमाशों ने रास्ता रोककर हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 10, 2020 1:36 am IST

भानुप्रतापपुर: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आत बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दरसअल बीती रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान पर दो लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नरोत्तम सिंह की हाकी स्टिक से पिटाई की है। इस घटना से नरोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। नरोत्तम को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Read More: चुनाव चिन्ह वितरण के बाद सियासी सरगर्मी चरम पर, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद दो उम्मीदवार फिर आजमा रहे किस्मत

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान गुरुवार शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवकों उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने हॉकी स्टिक और लाठी डंडों से पिटाई की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश को के चलते नरोत्तम पर हमला किया है। कहा जा रहा है कि दोनों युवकों से नरोत्तम की चुनाव के चलते किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

Read More: कांजी हाउस में ठंड से 80 गायों की मौत, चारा- पानी का भी नहीं था इंतजाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"