कलेक्ट्रेट परिसर में दो जोड़ों ने की शादी, खाई साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम

कलेक्ट्रेट परिसर में दो जोड़ों ने की शादी, खाई साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम

कलेक्ट्रेट परिसर में दो जोड़ों ने की शादी, खाई साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 6, 2021 10:16 am IST

बालाघाट: कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत दो जोड़ों का विवाह कराया गया। विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए ने नव विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Read More: IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021: ‘अंकिता पांडेय’ जिन्होंने उठाया यौन अपराध व नशे के गिरफ्त में जाते बच्चों को जागरूक करने का बीड़ा

लालबर्रा तहसील के ग्राम बोट्टेहजारी के निवासी 22 वर्षीय अमन खोब्रागढ़े एवं नगरपालिका बालाघाट के वार्ड नं. 10 रजा नगर निवासी 23 वर्षीय मेघा चौहान ने विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इसी प्रकार वारासिवनी तहसील के ग्राम चिल्‍लौद निवासी 21 वर्षीय निलेश पटले एवं बालाघाट तहसील के अंतर्गत ग्राम कटंगी निवासी 21 वर्षीय सोनम मेश्राम ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह कराने के लिए आवेदन दिया था। इस सरकारी विवाह में वर-वधु ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।

Read More: उभरे हुए गालों और बढ़े हुए होंठों के लिए दुनिया में मशहूर है ये मॉडल, 6 साल में कई बार करवाया सर्जरी, देखें..

इस सरकारी विवाह ने समाज में विवाह के बढ़ते खर्च को कम करने और जात-पात के बंधन को तोड़ने का संदेश भी दिया है। दोनो जोड़े इस विवाह से प्रसन्न थे।

Read More: सांसद प्रज्ञा ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, स्टेट प्लेन के जरिए ले जाया जा रहा मुंबई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"