नरसिंहपुर: जिले के नकटुआ तिहारे से रविवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे से दो बाइक सवाय युवकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतको का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता धनराज साहू अपने मित्र के घर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर सामने से आ रही एक कार ने धनराज को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार ने बाइक से बायपास की ओर जा रहे नगर सैनिक सुनील मिश्रा और रवि तिवारी को टक्कर मार दी, जिससे सुनील की मौत हो गई। हादसे से रवि और कार चालक अमृत आसवानी को गंभीर चोट आई है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/uM-m_VyqOf4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>