धरसींवा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

धरसींवा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

धरसींवा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 11, 2020 6:18 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से उपर उठ रहा है, आए दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कई घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच धरसीवां थाना क्षेत्र से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: कोरोना काल में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: मंत्री टीएस सिंहदेव

मिली जानकारी के अनुसार धरसीवां में रविवार शाम जमीन विवाद और पूर्व में हुए चुनाव की रंजिश को लेकर 2 गुटों में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने से धरसीवां थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Read More: 28 सीटों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही ये बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"