मगरलोड थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, थाने को किया जा सकता है सील

मगरलोड थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, थाने को किया जा सकता है सील

मगरलोड थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, थाने को किया जा सकता है सील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 12, 2020 5:48 pm IST

धमतरी: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में 150 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले रायपुर से 96 संक्रमित हैं। वहीं धमतरी जिले से भी दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों संक्रमित मरीज मगरलोड थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी हैं।

Read More: कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं सचिन पायलट, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता: सूत्र

मिली जानकारएी के अनुसार 8 जुलाई को मगरलोड थाने में पदस्थ 33 पुलिसकर्मियों का सैंपल लिया गया था। इनमें से दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 31 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मगरलोड रवाना हुई है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में आज 431 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 9 मरीजों की हुई मौत

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 4081 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 909 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3153 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More; मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 4 हजार के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज दो की मौत, 150 नए संक्रमित और 83 डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"