हाइवे पर 12 गायों को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार, सभी की मौत

हाइवे पर 12 गायों को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार, सभी की मौत

हाइवे पर 12 गायों को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार, सभी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 26, 2019 3:26 am IST

जांजगीर। एनएच-49 पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन हाइवे पर 12 गायों को रौंदते हुए फरार हो गई। सड़क पर सभी गायें मृत पड़ी हैं। हादसा अकलतरा के अमरताल गांव में हुआ है।

पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को Y+ सिक्योरिटी, हटाई गई इनकी स…

लोगों के मुताबिक सभी गाय सड़क पर बड़ी थी। तेज रफ्तार वाहन इन्हें रौंदते हुए फरार हो गई। अक्सर मवेशियों के सड़क पर बैठने से हादसे की खबर सामने आती है।

पढ़ें- विधायक छन्नी साहू का कथित ऑडियो वायरल, BMO से पैसे मांगने का किया ज…

लेकिन दर्जनभर मवेशियों को वाहन से रौंदने की ये बड़ी घटना पहली बार सामने आई है। बहरहाल सूचना पर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सड़कों मृत गायों को हटाने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं वाहन लेकर फररा आरोपी ड्राइवर की पतासाजी में जुट गई है।

पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं करवाते इन अस्पतालों में इलाज, 1321 में से 973 अस…

गौरतलब है इससे पहले ठी इसी तरह से राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां क्षेत्र में 10 गायों को अज्ञात वाहन ने रौंदा था, जिसमें आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों मिली तो वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भीड़ जमा होने से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस की समझाइस के बाद ग्रामीण शांत हुए थे।

बस संचालक को गोली मारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jV9UdmRACtk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में