केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का तंज, कहा- शिवराज सिंह जनता को नमन करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का तंज, कहा- शिवराज सिंह जनता को नमन करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का तंज, कहा- शिवराज सिंह जनता को नमन करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 12, 2020 5:11 pm IST

देवास: उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को साधने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान यदि जनता को नमन करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

Read More: महिला अधिकारी से एक साल तक हवस पूरी कर दे दिया तलाक, 20 लाख रुपए कर गया हजम! 5 महीने से दर दर भटक रही पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार चुनावी दौरे के दौरान सोमवार को हाटपिप्लीया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान यदि जनता को नमन करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान पहले से भी कहते रहे हैं कि जनता उनके भगवान हैें और वो उसके पुजारी हैं।

Read More: ऋचा जोगी के जाति मामले पर मंत्री रविंद्र चौबे बोले, जिसके पास वैध दस्तावेज है वो ही लड़ेगा चुनाव

वहीं दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह को खूब एक्टिंग आती है, वे तो मंच पर लेट जाते हैं। इनको तो मुंबई जाना चाहिए, एक्टिंग करना चाहिए। उनकी एक्टिंग से शाहरुख खान और सलमान खान भी शरमा जाएं। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने मंत्री गोविंद राजपूत को भी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह 1 तारीख तक अपनी दबाव की राजनीति कर लें। 3 तारीख को जनता भी जवाब देगी और कमलनाथ भी हिसाब लेगा। बता दें कि गोविंद सिंह राजपूत शिवराज सरकार में राजस्व और परिवहन महकमे के मंत्री हैं। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ सोमवार को सागर इलाके के दौरे पर थे।

Read More: राजमाता सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह पर कांग्रेस का निशाना, कहा मंत्री यशोधरा ने कार्यक्रम से बनाई दूरी, उन्हें याद है मां की दुर्दशा’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"