किसानों के चक्काजाम से परेशान हुए वाहन चालक, गाड़ी निकालने के लिए लिया रेलवे पटरी का सहारा

किसानों के चक्काजाम से परेशान हुए वाहन चालक, गाड़ी निकालने के लिए लिया रेलवे पटरी का सहारा

किसानों के चक्काजाम से परेशान हुए वाहन चालक, गाड़ी निकालने के लिए लिया रेलवे पटरी का सहारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 6, 2021 1:43 pm IST

ग्वालियरः मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार 71वें दिन जारी है। वहीं, आज प्रदर्शनकारी किसानों ने देश के कई हिस्सों में चक्का जाम किया। देशव्यापी चक्का जाम का असर कई राज्यों में देखने को मिला। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित तमाम राज्यों में किसानों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। वहीं, चक्काजाम के दौरान ग्वालियर में एक अलग ही तरह का नजारा देखने को मिला।

Read More: बेटियों की शादी लिए सरकार देगी 25 हजार, 15 फरवरी तक करें आवेदन, विधवाएं भी दे सकती हैं आवेदन !

दरसअल किसानों चक्काजाम के चलते सड़कें बंद थी, जिसके चलते कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाते नजर आए। बताया जा रहा है कि रायरू बाईपास के नजदीक छोटी रेल लाइन की पटरी पर लोग वाहन और ट्रैक्टर चलाते दिखाई दिए। चक्काजाम से परेशान वाहन चालकों अपने वाहन निकालने के लिए रेल की पटरी का सहारा लिया।

Read More: राजधानी रायपुर में सारागांव चौक पर किसानों ने किया चक्का जाम, संतोषी नगर के पास कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"