MP Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today: मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

MP Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today | Photo Credit: AI

Modified Date: May 31, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: May 31, 2026 3:21 pm IST

MP Weather Update Today: भोपाल: पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नमी के प्रभाव से मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार देर रात हल्की बारिश हुई और लोगों को लू की स्थिति से राहत मिली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। (MP Weather Update Today) 25 मई के बाद से उत्तरी और मध्य भारत में गर्मी का सबसे भीषण दौर माने जाने वाले नौ दिन की अवधि ‘नौतपा’ के दौरान लोगों को मौसम में हुए इस बदलाव से राहत मिली है।

प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के ड्यूटी अधिकारी एच.एस. पांडे ने कहा कि, सागर संभाग को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और अरब सागर से नमी आने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है, (MP Weather Update Today) जिससे राज्य लू की चपेट से बाहर निकल आया है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है।

तेज आंधी-तूफ़ान चलने की चेतावनी

MP Weather Update Today: अधिकारी के अनुसार खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल और डिंडोरी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पांडे ने बताया कि मौसम में यह बदलाव शनिवार मध्यरात्रि के बाद शुरू हुआ, जब भोपाल में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट गईं और राज्य की राजधानी के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। (MP Weather Update Today) आईएमडी के अनुसार, मध्यरात्रि के बाद सीहोर जिले में सबसे अधिक 94 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। इसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.