Champawat River Incident: मझधार में फंसी थीं दर्जनों जिंदगियां, चंपावत में देवदूत बनकर पहुंची SDRF, देखिए कैसे टला बड़ा हादसा
Champawat River Incident: चारधाम यात्रा के बीच चम्पावत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से 50 से अधिक श्रद्धालु बीच धारा में फंस गए।
champawat nadi/ image soruce: Champawatpolice x handle
- चम्पावत में बढ़ा नदी का जलस्तर
- 50 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे
- SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Champawat River Incident: चम्पावत: चम्पावत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से 50 से अधिक श्रद्धालु बीच धारा में फंस गए। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु धार्मिक यात्रा के दौरान नदी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि श्रद्धालु सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके और बीच धारा में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग में हड़कंप मच गया।
🚨 Rescue Update: Champawat 🚨
SDRF rescued 50+ pilgrims stranded in the swelling Ladiya & Ratiya rivers near Reetha Sahib Gurudwara. Sudden rainfall caused water levels to surge, trapping devotees and vehicles.
All safely evacuated.
#Champawat #SDRF #Rescue #Uttarakhand pic.twitter.com/LhaymN2OuK— The Himalayan Gazette (@TheHimalayan01) May 31, 2026
चम्पावत में अचानक बढ़े नदी के जलस्तर
मामले की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने स्थिति का आकलन करने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने विशेष उपकरणों और रस्सियों की मदद से श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। अधिकारियों के अनुसार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: धीरेंद्र शास्त्री का संदेश, छिड़ा सियासी क्लेश! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, क्यों बदले बागेश्वर बाबा के सुर?
- Narsinghpur Hospital Video: इस सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं… महिला वार्ड सहायिका लगा रही थी मरीज को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
- शह मात The Big Debate: TET की गाज, टीजर नाराज, तीन कड़े फैसलों से फैला असंतोष, शिक्षक पात्रता परीक्षा पर सुप्रीम फैसले के क्या है मायने?

Facebook


