भोपाल। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान एक बार फिर विवाद खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा है कि साल 2019 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो कुत्ते सरीखे लड़ते थे अब साथ हैं, क्योंकि मोदी नहीं चाहिए, मै पूछता हूं क्यो मोदी नहीं चाहिए।
विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सीएम कौन इसका पता नहीं, दिल्ली में लोग पूछते हैं कि मध्यप्रदेश का सीएम कौन तो मै कहता हूँ कि दिग्विजय नाथ सिंधिया। क्योंकि जो दिखता है उसे ही सीएम माना जाता है।
यह भी पढ़ें : ट्रेनों में चोरी रोकने रेलवे ने तलाशा नया रास्ता, रिटायर्ड फौजियों को सौंपी जाएगी ये जिम्मेदारी
वहीं कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल पर बीजेपी महासचिव ने कहा कि इस सरकार की आयु रेखा टूटी हुई है, क्योंकि मैं राजनैतिक हस्त रेखा देखता हूं।