महाराष्ट्र: ठाणे के गणपति मंडल की नीलामी में 1.81 लाख रुपये में बिका ‘मोदक’

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे के गणपति मंडल की नीलामी में 1.81 लाख रुपये में बिका 'मोदक'

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 09:06 PM IST

ठाणे, 25 सितंबर (भाषा) ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित ‘खाटू श्याम गणपति मंडल’ द्वारा गणेशोत्सव के दौरान आयोजित ‘मोदक’ की वार्षिक नीलामी में स्थानीय निवासी कमलाकांत राय ने 1,81,111 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

मोदक की नीलामी जीतने पर खुशी जताते हुए राय ने कहा कि यह मोदक मिलना उनके और उनके परिवार के लिए अगाध श्रद्धा और आस्था का विषय है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश