Burqas and niqabs banned: यहां स्कूलों में बुर्का-नकाब पूरी तरह से बैन.. तोड़ा नियम तो लगेगा स्टूडेंट्स के पैरेंट्स पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना

Ads

नियम तोड़ने पर 200 से 1,000 यूरो तक जुर्माने का प्रावधान है और नाबालिग के मामले में यह जुर्माना माता-पिता पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा पहली कक्षाओं में पर्याप्त इतालवी भाषा ज्ञान नहीं रखने वाले कुछ विद्यार्थियों की संख्या 30 प्रतिशत तक सीमित करने का प्रावधान किया गया है।

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 04:58 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 05:02 PM IST

Burqas and niqabs banned in Italy Schools || Image- PINTEREST fILE

HIGHLIGHTS
  • इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर रोक
  • नियम तोड़ने पर €1,000 तक जुर्माना
  • पहली कक्षाओं में 30% भाषा सीमा

Burqas and niqabs banned in Italy Schools: रोम: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 24 सितंबर को एक डिक्री-लॉ मंजूर किया है। इसके तहत स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पहली कक्षाओं में ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 30 प्रतिशत तक सीमित करने का फैसला किया गया है, जिन्हें इटालियन भाषा का पर्याप्त ज्ञान नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चेहरा ढककर स्कूल जाने पर रोक

नए नियम के तहत स्कूल में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले पहनावे पर रोक रहेगी। हालांकि, हिजाब इस प्रतिबंध में शामिल नहीं है। नियम तोड़ने पर 200 से 1,000 यूरो तक जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। नाबालिग के मामले में जुर्माना उसके माता-पिता पर लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों का चेहरा खुला होना चाहिए।

कम इतालवी जानने वाले छात्रों की संख्या 30% तक

Burqas and niqabs banned in Italy Schools: सरकार ने स्कूलों की कक्षाओं में विद्यार्थियों की भाषा संबंधी स्थिति को लेकर भी नया नियम बनाया है। पहली कक्षा में ऐसे छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखने का प्रावधान है जो इतालवी भाषा नहीं जानते।

प्राथमिक स्कूलों में यह नियम उन गैर-इटालियन नागरिक के बच्चों पर लागू होगा, जो इटली में पैदा नहीं हुए हैं या जिन्होंने कम से कम दो साल की नर्सरी शिक्षा पूरी नहीं की है। माध्यमिक स्तर पर उन विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा, जिन्होंने इटली की शिक्षा व्यवस्था में कम से कम तीन साल पूरे नहीं किए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा क्लासेस भी

Burqas and niqabs banned in Italy Schools: सरकार ने ऐसे छात्रों को इतालवी भाषा सीखने के लिए मदद देने का भी प्रावधान किया है। यदि किसी इलाके में 30 प्रतिशत की सीमा का पालन करना संभव नहीं होता है, तो कुछ परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है और विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त इतालवी भाषा की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह डिक्री-लॉ तत्काल प्रभाव से लागू हो सकती है, लेकिन इसे 60 दिनों के भीतर संसद से मंजूरी मिलना जरूरी है, ताकि यह कानून के रूप में जारी रह सके।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

 

Q1. इटली के स्कूलों में किन पहनावों पर प्रतिबंध लगाया गया है?

बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले पहनावों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Q2. नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना लगेगा?

नियम के उल्लंघन पर 200 से 1,000 यूरो तक जुर्माने का प्रावधान है।

Q3. क्या इटली के स्कूलों में हिजाब पर भी प्रतिबंध है?

नहीं, मौजूदा डिक्री में चेहरे को ढकने वाले बुर्का और नकाब पर रोक है, हिजाब पर नहीं।