Watch Video : दिग्विजय का प्रचार करने पहुंचे भूपेश, कहा- मोदी अब गंगा सफाई और गुजरात मॉडल की बात नहीं करते

Watch Video : दिग्विजय का प्रचार करने पहुंचे भूपेश, कहा- मोदी अब गंगा सफाई और गुजरात मॉडल की बात नहीं करते

Watch Video : दिग्विजय का प्रचार करने पहुंचे भूपेश, कहा- मोदी अब गंगा सफाई और गुजरात मॉडल की बात नहीं करते
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 8, 2019 4:07 pm IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार रात को बागसेवनीया में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान दिग्विजय और उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थे।

बागसेवनीया की इस सभा में नया भोजपुरी समुदाय के लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे। बघेल इस सभा में नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अब गंगा की सफाई की बात नहीं करते, गुजरात मॉडल की बात नहीं करते और जो वादे किए थे उन वादों को भी उन्होंने पूरा नहीं किया।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/cfbJUzV69f0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

यह भी पढ़ें : तेज बहादुर की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, गुरूवार तक का दिया समय 

बघेल ने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना गरीबों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है और इससे सीधे तौर पर गरीबों को फायदा होगा। वहीं दिग्विजय सिंह के लिए उन्होंने कहा कि वो जो कहते हैं, वह करते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के पक्ष में वोट मांगे।

 


लेखक के बारे में