रामायण और धार्मिक कथाएं देखते हुए कोरोना से जंग जीतेंगे मरीज, कोविड केयर सेंटर में किया जाएगा प्रसारण

रामायण और धार्मिक कथाएं देखते हुए कोरोना से जंग जीतेंगे मरीज, कोविड केयर सेंटर में किया जाएगा प्रसारण

रामायण और धार्मिक कथाएं देखते हुए कोरोना से जंग जीतेंगे मरीज, कोविड केयर सेंटर में किया जाएगा प्रसारण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 25, 2021 11:53 am IST

भोपालः इंदौर राधा स्वामी सत्संग के बाद अब भोपाल में भी एक हजार बेड वाला कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयार हो रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहल पर और कुछ संस्थाओं के सहयोग से कोविड सेंटर बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसको तैयार होने में एक हफ्ते का समय लगेगा।

Read More: मरीजों का सुगमता से हो इलाज और अस्पतालों में आगजनी की घटना को रोकने के लिए हो पुख्ता प्रबंधः सीएम बघेल

इस कोविड केयर सेंटर में इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की जा रही है। सेंटर पर 35 से 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखे जाएंगे। यहां डॉक्टरों का एक पैनल तैयार किया जा रहा है। इसमें मरीजों को सरकारी दवा के साथ आयुर्वेदिक इलाज भी मिलेगा और योग कराया जाएगा। इसके साथ टेलीविजन के जरिए रामायण और धार्मिक कथाओं का प्रसारण होगा। ताकि मरीज को अवसाद में जाने से रोका जाए।

Read More: सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक इन सेवाओं को मिली छूट, छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"