मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु, आगामी 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना

Ads

मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु, आगामी 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना

  •  
  • Publish Date - March 3, 2020 / 04:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में बीते 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरु हो गई है। ठंड का असर कम होते ही एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना से बिगड़ रहे एसबीआई के आर्थिक हालात, …

छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान भी जोरदार बारिश की आशंका बनी रहेगी। इधर मौसम विभाग ने राज्य के सरगुजा संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर मेघ-गर्जना के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा पीएफ का लाभ, …

आगामी चौबीस घंटों के दौरान सरगुजा सहित आसपास के इलाकों में आसमान के सामान्यत: मेघमय बने रहने तथा एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी अथवा बारिश की संभावनाबनी हुई है। सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ-गर्जना के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।