INDIA bloc Today meeting Five Key decisions || Image- IBC24 News File
नई दिल्ली: विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की अहम बैठक में कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। (INDIA bloc meeting Five Key decisions) बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद रहे। वहीं, उद्धव ठाकरे ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
दिल्ली: भारत में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की बैठक हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती आदि अन्य नेता मौजूद रहे।
(सोर्स: AICC) pic.twitter.com/B8vmw8qt7P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन की प्रतिबद्ध सदस्य है और गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे और 2029 में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।
बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़े विधेयकों का विरोध किया था और सरकार को चुनौती दी थी। खड़गे ने कहा कि अब उसी एकता को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर सरकार का मुकाबला किया जा सके। (INDIA bloc meeting Five Key decisions) उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान पर लगातार हमला हो रहा है और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया।
खड़गे ने कहा कि देश में निवेश की रफ्तार जरूरत के मुताबिक नहीं है, जिससे रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली की कथित अव्यवस्था का भी मुद्दा उठाया और कहा कि इससे लाखों युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। बैठक के एजेंडे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी दल मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता बताया।
बैठक के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए बताया कि, आज की बैठक में सभी 25 विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करने का फैसला लिया है।
1. It was agreed to send a letter to the Chief Justice of India regarding vote chori and the stealing of elections. The letter will be delivered very soon.
2. It was unanimously agreed to demand the immediate resignation of the Education Minister.
3. The Union Government should… pic.twitter.com/0l8AxO6vFU
— Congress (@INCIndia) June 8, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स
विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया
निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर
फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं