मौसम का बदला मिजाज, कई जगहों पर हल्की बारिश, लोगों को मिली राहत

मौसम का बदला मिजाज, कई जगहों पर हल्की बारिश, लोगों को मिली राहत

मौसम का बदला मिजाज, कई जगहों पर हल्की बारिश, लोगों को मिली राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 14, 2019 3:20 pm IST

रायपुर। जून माह में भी तपती गर्मी झेल रहे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरवासियों को शुक्रवार देर शाम मौसम का मिजाज बदलने से थोड़ी राहत मिली। कई जगहों पर हल्की बारिश होने से तेज गर्मी से परेशान लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। वहीं आज प्रदेशभर में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 42.3 डिग्री जबकि पेंड्रारोड में सबसे कम गर्मी रही वहां तापमान  37.3 डिग्री रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान  42.8 दर्ज किया गया।

बता दें कि प्रदेश में कई स्थानों पर हुई छिटपुट बारिश के बाद तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को भी राजधानी में गर्मी व उमस का आलम रहा, जिससे लोग परेशान रहे। प्रदेश में सभी तरफ भीषण गर्मी के हालात बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में राशि खर्च करने के निर्धारित किए मापदंड, रकम बढ़ाई 

मानसून के देर से आने की खबर से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को झटका लगा है। गुजरात की ओर आए वायु तूफान के असर से मानसून की गति मंद पड़ गई है। इसके कारण अब उसके और देर से पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।


लेखक के बारे में