जेठ सा तप रहा सावन, किसानों को सता रही फसल की चिंता
जेठ सा तप रहा सावन, किसानों को सता रही फसल की चिंता
इंदौर। मध्यप्रदेश में इस बार सावन महीने भी जेठ की तरह तप रहा है, सावन के महीने में मौसम सबसे बेहतर माना जाता है। इंदौर में मॉनसून लगभग लापता हो चुका है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया है, वहीं रात का तापमान 26 डिग्री से ज्यादा दर्ज़ हो रहा है। इंदौर में बारिश की शुरुआत अच्छी रही थी और गत वर्ष की तुलना में अधिक बारिश दर्ज हुई थी, किंतु एकाएक मौसम ने करवट बदली और अब बारिश का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं है। 15 जुलाई से सावन का महीने की शुरुआत हो गई, जिसमें बमुश्किल एक या दो बार ही हल्की बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें- मर के जिंदा हुआ नाबालिग, परिजन कर रहे थे थाने का घेराव, अचानक उठ खड़ा
पानी ना गिरने से और तेज गर्मी के चलते बांध और तालाब भी खाली हो गए हैं। जिन किसानों ने सोयाबीन, मक्का सहित अन्य खरीफ की फसलों की बुआई कर दी, उन्हें अब पानी की जरूरत है। यदि समय पर अंकुरित फसलों को पानी नहीं मिला तो पूरी फसल बेकार हो जाएगी। किसानों को इस बात कि चिंता है कि समय पर बारिश नहीं हुई तो फसलों की दुबारा बुवाई करना पड़ सकती है। सोयाबीन में कई बीज काले भी पड़ने लगे है।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की जर्सी में अब ओप्पो की जगह होगा इस फर्म का नाम, एग्रीमेंट में आज होगें हस्ताक्षर
इंदौर जिले में मानसून की शुरुआत में फसलों के अनुरुप बारिश हुई थी, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं होने से किसानों को अब फसलों की चिंता सता रही है। इंदौर में अब तक कुल साढे 18 इंच की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर सहित मालवा में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/C1cOVd7dQNo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


