अगले 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों में बारिश के आसार

अगले 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों में बारिश के आसार

अगले 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों में बारिश के आसार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 22, 2020 1:33 pm IST

रायपुर। द्रोणिका के असर से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से जबरदस्त बदलाव होगा। अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश के अलग-अलग जगहों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो कल यानी गुरुवार को प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Read More News: नहीं थम रहा हमला, इंदौर से लौटे युवक की जांच करने पहुंची पुलिस और ड…

बुधवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में हल्के काले बादल छाए रहे। जिसके चलते लोगों को कम गर्मी का ऐहसास हुआ। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली।

Read More News: स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के खिलाफ मोदी सरकार का कड़ा कानून, 7 साल …

वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर पर दक्षिण झारखंड से अंदरूनी उड़ीसा दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अंदरूनी तमिलनाडु होते हुए म्यांमार तक स्थित है। जिसके चलते मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की संभावना है।

Read More News:  जबलपुर में कोरोना कंटेन्मेंट इलाकों में मिले 1300 संदिग्ध, सभी को क…

गुरुवार को प्रदेश के सभी संभागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही तेज हवा के साथ बिजली गिरने के आसार भी बनते दिखाई दे रहे हैं।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल की पहल से दूसरे राज्यों में फंसे दो लाख से अधिक श्रमिकों को मिली राहत, मिला पुन: ..


लेखक के बारे में