हाड कंपा देने वाली ठंड: कवर्धा के पहाड़ी क्षेत्रों में जमने लगी ओस की बूंदे, जनजीवन प्रभावित

हाड कंपा देने वाली ठंड: कवर्धा के पहाड़ी क्षेत्रों में जमने लगी ओस की बूंदे, जनजीवन प्रभावित

हाड कंपा देने वाली ठंड: कवर्धा के पहाड़ी क्षेत्रों में जमने लगी ओस की बूंदे, जनजीवन प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 22, 2020 3:38 am IST

कवर्धा। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। दूसरी ओर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फ जमने लगा है। कबीरधाम जिले में कड़ाके की ठंड की शुरू हो गई है, वहीं पहाड़ी क्षेत्र चिल्फी घाटी में बर्फ जमने लगा है। बेंदा, अकलघारिया, साल्हे वारा, लूप सहित दर्जनों गावों में ठंड का असर है। आलम है कि ग्रामीण ठंड में घरों में दुबके रहते हैं।

Read More News: किसान संगठन मंगलवार को करेगी केंद्र सरकार के साथ बातचीत का फैसला, बिहार के किसानों से भी आंदोलन में जुड़ने 

सामान्य दिनों की अपेक्षा अब इन जगहों में लोग सुबह 9 बजे के बाद ही बाहर निकल रहे है। क्षेत्र में अलाव ही बचाव का एक बड़ा साधन है। ठंड से जहा लोग प्रभावित है वहीं मवेशी भी ठंड के कारण बीमार पड़ रहे है।

Read More News: कांकेर में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, नीति आयोग ने की स्व सहायता समूहों की 

वहीं चिल्फी में सुबह सुबह ओस की बूंदे जम कर बर्फ बन रही है जो देखने में सफेद चादर जैसा नजर आता है। इसे है देखने दूर दूर से लोग चिल्फी पहुंच रहे हैं।

Read More News: ‘पानी की रानी’ ने बदली वीर सिंह की जिंदगानी, पहले कर्जा चुकाया…बाइक खरीदी…बेटियों को पढ़ाया, अब बिजनेस बढ़ाने की योजना

ओस की बूंदे बदल रही बर्फ में
ओस की बूंदे बर्फ के रूप में सूखी घास, हरी पत्तियों, धान के खेत में रखे पैरा, फसल, गांव में स्थित घास-फूस, मकानों की छतों में बर्फ के रूप में जम रही है। बता दें कि बीते दो तीन दिनों से चिल्फीघाटी के वनांचल में हाड कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Read More News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, विधानसभा में मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद दुर्ग रवाना होंगे सभी कांग्रेस नेता


लेखक के बारे में