28 जुलाई को स्कूल शिक्षा विभाग का वेबिनार, प्रमुख सचिव और संचालक लोक शिक्षण करेंगे संबोधित

28 जुलाई को स्कूल शिक्षा विभाग का वेबिनार, प्रमुख सचिव और संचालक लोक शिक्षण करेंगे संबोधित

28 जुलाई को स्कूल शिक्षा विभाग का वेबिनार, प्रमुख सचिव और संचालक लोक शिक्षण करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 27, 2020 3:24 pm IST

रायपुर: राज्य में बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता को जारी रखने के लिए और विभिन्न वैकल्पिक नवाचारी उपायों को बच्चों की पढ़ाई के लिए लागू करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वेबिनार को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला और संचालक लोक शिक्षण जितेंद्र शुक्ला संबोधित करेंगे।

Read More: प्रदेश में आज 789 नए कोरोना मरीज आए सामने, 9 लोगों की मौत, देखिए प्रत्येक जिले के ताजा मामले

वेबिनार में राज्य स्तर के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्तरीय सभी स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, विकासखंड एवं संकुल स्तर के सभी अधिकारी के साथ साथ नवगठित प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के सदस्य उपस्थित होकर सहभागिता करेंगे। जिलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर सुरक्षा संबंधी विभिन्न मानकों को ध्यान में रखकर समुदाय की पहल से जिन स्वस्फूर्त शिक्षकों ने स्कूलों के संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वह भी अपने विचार इस वेबिनार के दौरान रखेंगे।

Read More: बकरीद से पहले ‘गिरफ्तार’ हुई बकरी! बिना मास्क घूम रही थी बाजार में, लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"