2500 लेकर गुपचुप वाला देता था शादी करवाने का झांसा, पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर करता था 55 हजार दिलाने का दावा

2500 लेकर गुपचुप वाला देता था शादी करवाने का झांसा, पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर करता था 55 हजार दिलाने का दावा

2500 लेकर गुपचुप वाला देता था शादी करवाने का झांसा, पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर करता था 55 हजार दिलाने का दावा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 26, 2021 12:04 pm IST

विदिशा: एक फुलकी बेचने वाला अंतरराज्यीय ठग निकला, जो फर्जी ID बनाकर पहले एडवोकेट बना, फिर लोगों को शादी करवाने का झांसा देकर ठगी करता था। इसके लिए बकायदा पंपलेट छपवाकर, उसमें पीएम मोदी की तस्वीर लगवाकर झांसा में लेता था। आरोपी युवक-युवतियों की शादी कराकर उन्हें 50 हजार रुपए दिलाने का प्रलोभन देता था।

Read More: कोरोना के मद्देनजर गृह मंत्रालय का निर्देश, 31 मार्च तक तक लागू रहेगी यह गाइडलाइन

इसके बदले में वो ढाई हजार से लेकर साढ़े तीन हजार तक रुपए वसूलता था। पुलिस आरोपी को सागर के मालथौन से गिरफ्तार किया। रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, पायल, 55 हजार भी नगद जब्त किया है।

Read More: WHO चीफ ने की PM मोदी की तारीफ! कहा ‘आपकी वजह से 60 देशों में हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन’

SP ने बताया कि आरोपी ने कई जिलों के 200 लोगों को निशाना बनाते हुए 6 लाख से अधिक रुपए का चूना लगाया है। भिंड जिला निवासी आरोपी सागर के मालथौन में रह रहा था।

Read More: ग्रामीणों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने भारतीय खाद्य सेवा केन्‍द्रों का शुभारंभ, मिलेंगी ये सुविधाएं

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"