प्रसव के बाद घर पहुंची महिला की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया आरोप, केस दर्ज
प्रसव के बाद घर पहुंची महिला की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया आरोप, केस दर्ज
अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और मौत होने के बाद भी आईसीयू में रखने का गंभीर आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन मामले में लापरवाही मानने के बजाय महिला की स्थिति खराब होने के कारण मौत होना बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में किया लोक कला मार्ग का लोकार्पण, दादा-दादी नाना-नानी पार्क में पंथी, सुआ और राऊत नाच की झांकी
दरअसल अंबिकापुर के संकल्प हॉस्पिटल में अंजनी विश्वकर्मा नाम की महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान दाखिल कराया गया था। परिजनों का कहना है कि शुरू से महिला का इलाज संकल्प हॉस्पिटल में ही कराया जा रहा था और प्रसव पीड़ा उठने के बाद महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया।
Read More News: ‘घोषित अपराधी’ करार दिए गए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने लिया बड़ा
डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया और फिर वह घर चली गई। इस बीच जब महिला की तबीयत बिगड़ गई। तब परिजनों ने नर्स से डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर देरी से अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद मरीज की स्थिति चिंताजनक बताते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। इसक बाद करीब 5 बजे डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
Read More News: राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों और दो युवक मिले संदिग्ध अवस्था में
परिजनों का आरोप है कि महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद जब डॉक्टर की जरूरत थी तब डॉक्टर ने उसे देखा तक नहीं और 2 बजे महिला की मौत हो चुकी थी, उसके बाद भी डॉक्टर के द्वारा महिला को आईसीयू में रखा गया। ऐसे में इस मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की स्थिति चिंताजनक थी और अस्पताल की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। प्रबंधन का यह भी कहना है कि जब महिला को आईसीयू में एडमिट कराया गया तब भी तब महिला की सांस चल रही थी और उसकी स्थिति गंभीर थी।
Read More News: वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन के निधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जताया शोक

Facebook


