रायपुर रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश, मची अफरातफरी

रायपुर रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश, मची अफरातफरी

रायपुर रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश, मची अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 6, 2020 3:52 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गई, जब 2 नंबर प्लेटफार्म पर एक महिला की ​लाश संदिग्ध अवस्था ​में मिली। लाश की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत मालगाड़ी से टकराकर हुई है। मामले की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: राजधानी में बहुचर्चित दुष्कर्म और हत्या के मामले में CBI जांच के आदेश, 12 वर्षीय छात्रा के साथ हुई दी वारदात

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक महिला की लाश मिली है। हालांकि अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर महिला की लाश को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत मालगाड़ी से टकराकर हुई है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Read More: सीएम बघेल ने किया ‘मोर बिजली एप’ के नए फीचर्स का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां मोबाइल एप पर मिलेगी विद्युत संबंधी सेवाओं का लाभ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"