Bareilly Love Couple Suicide: परिवारवालों को मंजूर नहीं था प्यार, प्रेमी जोड़ें ने उठाया खौफनाक कदम…. लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
Bareilly Love Couple Suicide: बरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है।
Bareilly Love Couple Suicide/Photo Credit: AI
- शादी के लिए परिवार के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने जहर खाया
- युवती की मौके पर मौत, युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
- पुलिस प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है
बरेली। Bareilly Love Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी के लिए परिवार के विरोध करने पर एक युवा जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेधा की मौके पर ही मौत
Bareilly Love Couple Suicide पुलिस के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते यह कदम उठाया। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोपहर करीब 3:34 बजे सूचना मिली कि मकरंदपुर गांव के एक खेत में दो लोगों ने जहर खा लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आटा मांडा गांव की मेधा (19) और मकरंदपुर निवासी रिंकू (20) बेहोश पड़े थे। मेधा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
रिंकू की इलाज के दौरान मौत
Bareilly Love Couple Suicide उन्होंने बताया कि रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रेफर किया गया, लेकिन शनिवार शाम इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिंकू के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि युवती के परिवार ने रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच में प्रेम संबंध का पहलू सामने आया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- NEET Re-Examination Live Updates: बुरका पहनकर एग्जाम सेंटर पहुंची NEET अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री.. ये छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए लौटीं घर
- T20 cricket Leading Run Scorer: ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज पहुंचा टॉप पर.. जानें किन बल्लेबाजों ने बनाये टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
- Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, थोड़ी देर में सांगठनिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Facebook


