Women’s Day 2021: सीएम भूपेश बघेल ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर दिया सुपोषण का संदेश

Women’s Day 2021: सीएम भूपेश बघेल ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर दिया सुपोषण का संदेश

Women’s Day 2021: सीएम भूपेश बघेल ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर दिया सुपोषण का संदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: March 8, 2021 2:47 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाग की योजनाओं से लाभान्वित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के प्रतिरूप और पोषण वाटिका के स्टॉल लगाए गए थे। आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के स्टॉल में मुख्यमंत्री ने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर सुपोषण का संदेश दिया।

Read More: 26 साल बाद बेटे ने पूछा बाप का नाम, महिला ने बताया 12 साल की उम्र में हुआ गैंगरेप, दो आरोपियों पर FIR, अब DNA से होगा फैसला

इस अवसर पर बच्चों ने खेल-खेल में नाच-गाकर सीखने की गतिविधियां की जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने खुश होकर बच्चों को चॉकलेट बांटा। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में आए दिव्यांग महिला समूह की भी सराहना की। प्रदर्शनी में महिला समूहों द्वारा स्व-निर्मित बैग, साबुन, वाशिंग पाउडर, मसाले, सेनेटाइजर, मास्क, सजावटी समान, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, सौन्दर्य प्रसाधनों सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे।

Read More; महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली विवेकानंद एयरपोर्ट की कमान, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में भी तैनात रहीं महिलाएं …देखें तस्वीरें

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक ममता चंद्राकर और अनिता शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Read More: Women’s Day 2021: दूसरी बेटी के जन्म पर भी मिलेगी पांच हजार रुपए की सहायता, महिला दिवस पर सीएम बघेल ने किया ऐलान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"