ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता के लिए महाकाल में दरबार में हुई पूजा अर्चना, सियासी गलियारों में होने लगी जल्द स्वस्थ होने की कामना

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता के लिए महाकाल में दरबार में हुई पूजा अर्चना, सियासी गलियारों में होने लगी जल्द स्वस्थ होने की कामना

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता के लिए महाकाल में दरबार में हुई पूजा अर्चना, सियासी गलियारों में होने लगी जल्द स्वस्थ होने की कामना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 9, 2020 3:11 pm IST

उज्जैन: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता माधवी राजे सिंधिया के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद सियासी गलियारों से दोनों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दरबार में पूजा अर्जना की है। मंदिर के पुजारी और पंडों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और माधवी सिंधिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More: कोरोना संकट के बीच पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का खुलासा, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ज्योतिरदित्य सिंधिया और उनकी माताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा है कि ज्योतिरदित्य सिंधिया और उनकी माताजी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Read More: गोयल ग्रुप के फ़्रोजन फ़ूड यूनिट ‘GOELD’ का शुभारंभ, पूर्व सीएम कमलनाथ और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा क्षेत्र के विकास में सहभागी होगी यूनिट

पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अस्वस्थ हैं। हम लोग उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जल्दी वो हमारे बीच होगें कुशल मार्गदर्शन देगें। देव शक्तियां उनके साथ, उन्हें कुछ नही होगा। सिंधिया ने लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन किया है, वे लॉकडाउन में पूरे समय अपने घर में रहे हैं।

Read More: एक्टर चिरंजीवी सरजा की मौत के बाद वायरल हो रही प्रेग्नेंट पत्नी की तस्वीर और उनकी शादी का वीडियो

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"