5 साल तक युवती से पूरी करता रहा हवस, बात शादी की आई तो युवक हो गया फरार, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

5 साल तक युवती से पूरी करता रहा हवस, बात शादी की आई तो युवक हो गया फरार, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

5 साल तक युवती से पूरी करता रहा हवस, बात शादी की आई तो युवक हो गया फरार, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 5, 2020 4:18 am IST

अम्बिकापुर: जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसला डूमरपारा निवासी 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव का ही एक युवक-युवती को शादी का झांसा देकर पिछले 5 साल से अपनी हवस पूरी कर रहा है। वहीं, जब युवती ने शादी की बात की तो वह मुकर गया और फरार हो गया। अंतत: पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री से मिला 1 किलो सोना, मिक्सर ग्राइंडर की मशीन में छिपा रखा था गोल्ड

मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक संदीप कौशिक ने बताया कि सीतापुर इलाके की युवती ने अपने ही गांव के अरमान अली के विरुद्ध शादी का झाँसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अरमान पिछले 5 साल से मेरे संपर्क में है और इस दौरान दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने हैं। अरमान मुझे लगातार शादी का झांसा देकर अपनी हवस पूरी करता था। लेकिन जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। फिलहाल आरोपी अरमान अली फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Read More: तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा चालक, तीन यात्री घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"