शादी का झांसा देकर तीन साल तक नाबालिग से पूरी की हवस, गर्भवती हुई पीड़िता तो आरोपी हुआ गांव से फरार

शादी का झांसा देकर तीन साल तक नाबालिग से पूरी की हवस, गर्भवती हुई पीड़िता तो आरोपी हुआ गांव से फरार

शादी का झांसा देकर तीन साल तक नाबालिग से पूरी की हवस, गर्भवती हुई पीड़िता तो आरोपी हुआ गांव से फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 3, 2020 3:19 pm IST

जशपुर: जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से अपनी हवस पूरी कर रहा था। लेकिन जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो युवक शादी की बात से मुकर गया और गांव से फरार हो गया। फिलहाल मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read More: संविलियन की घोषणा से गदगद शिक्षाकर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, होली से पहले मनाएंगे दीवाली

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक ने गांव की ही नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक नाबालिग से मिलता रहा। बताया गया ​कि युवक नाबालिग से पिछले तीन साल से अपनी हवस पूरी कर रहा है।

Read More: CG Budget 2020: रामविचार नेताम ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा- न युवाओं को रोजगार, न किसी वर्ग को लाभ

मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही तो वह गांव से ही फरार हो गया। अंतत: परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: संविलयन की घोषणा से शिक्षक पंचायत में खुशी का माहौल, मुख्यमंत्री का किया आभार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"