अधिकारी और नेताओं को फोनकर युवक बोला- गॉड फादर बोल रहा हूं! 50 लाख दो वरना…

Ads

अधिकारी और नेताओं को फोनकर युवक बोला- गॉड फादर बोल रहा हूं! 50 लाख दो वरना...

  •  
  • Publish Date - July 5, 2019 / 01:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

इंदौरः पूर्व विधायक, निगम अधिकारी और कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी युवक मार्शल आर्ट का कोच है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को गॉड फादर बताकर पूर्व विधायक, निगम अधिकारी और नेताओं से 50 लाख रूपए की मांग करता था साथ ही पैसे नहीं दिए जाने पर जान से मार देने की धमकी भी देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Read More: बजट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की प्रतिक्रिया, बजट में छत्तीसगढ़ के हितों की अनदेखी और पूंजीवाद को बढ़ावा

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में रहने वाला राजरतन तायड़े मार्शल आर्ट की कोचिंग देने का काम करता था। बीते दिनों राजरतन ने पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,निगम अधिकारी उत्तम यादव और कांग्रेस नेता शेख अलीम के मोबाइल पर मैसेज कर खुद को गॉड फादर बताते हुए 50 लाख रूपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

Read More: दिल्ली तक पहुंची छत्तीसगढ़ के बुनकरों की कारीगरी, ओलम्पिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने ट्वीट कर कही ये बात

पहले तो इन सभी लोगों ने मैसेज को इग्नोर किया, लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया। जब आरोपी ने फोन पर कॉल कर पैसे की मांग की। इसके बाद तीनों नेताओं ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्यगत समस्याओं से जूझ रही लोक गायिका रमा जोशी, सीएम भूपेश बघेल ने किया 1 लाख सहायता राशि का ऐलान

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/eMA9Ooaquso” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>