ED Raid in Bhilai | Photo Credit: AI
भिलाई: ED Raid in Bhilai छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED ने आज सुबह करीब 6 बजे भिलाई स्थित केके चंद्राकर के घर दबिश (Raid on KK Chandrakar’s house) दी है। बताया जा रहा है कि टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है।
ED Raid in Bhilai जानकारी के अनुसार, केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
पूर्व CM के PA केके चंद्राकर के घर ED की रेड, सुबह 6 बजे टीम ने दी दबिश https://t.co/k9juDdAuXY
— IBC24 News (@IBC24News) September 1, 2026
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला शराब घोटाले से जुड़ा है। रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद चंद्रवंशी का नाम सामने आया है। आपको बता दें कि इससे पहले आबकारी घोटाले में EOW ने गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है।
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED 10 मार्च 2025 को दबिश दी थी। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी थी। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई थी।
बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में कई बार छापेमारी की है। ईडी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन संपत्तियों को कीमत करीब 205.49 करोड़ रुपये थी।