8th Pay Commission HRA Arrears: इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा मकान किराया भत्ता और बकाया एरियर्स?.. 8वें वेतन आयोग को भेजा गया मामला

Ads

सरकारी आवास नहीं मिलने वाले CISF कर्मचारियों के पूरे HRA और 5 प्रतिशत बकाया एरियर्स की मांग का मामला 8वें वेतन आयोग तक पहुंचा है।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 08:16 AM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 08:17 AM IST

8th Pay Commission HRA Arrears || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • CISF कर्मचारियों के पूरे HRA की मांग
  • 5 प्रतिशत बकाया एरियर्स का भी
  • मामला 8वें वेतन आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

नई दिल्ली: सीआईएसएफ यानी केंद्रीय संसथान सुरक्षा बल कर्मचारियों को पूरा हाउस रेंट अलाउंस यानी एचआरए देने से जुड़ा मामला अब 8वें वेतन आयोग के पास भेज दिया गया है। (8th Pay Commission HRA Arrears) पूरा मामला उन CISF कर्मचारियों से जुड़ा है जिन्हें सरकारी मकान आबंटित नहीं हुआ है और उनके गृह आवास भत्ते में 5 प्रतिशत की कटौती की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गृह मंत्रालय को भेजा पूरा HRA देने का प्रस्ताव

शिकायत में कहा गया था कि ऐसे कर्मचारियों को नियमों के अनुसार पूरा HRA मिलना चाहिए। साथ ही पिछले बकाया 5 प्रतिशत HRA का भुगतान करने की मांग भी की गई थी। मामले में CISF की ओर से गृह मंत्रालय को पूरा HRA देने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके जवाब में गृह मंत्रालय ने सलाह दी कि बैरक में रहने वाले CISF कर्मियों को पूरा HRA देने का मामला 8वें वेतन आयोग के सामने रखा जाए।

सरकार के पाले में गेंद

इसके बाद CISF ने यह मामला 8वें वेतन आयोग को भेज दिया है। संबंधित पत्र 11 मई 2026 को जारी किया गया था। हालांकि, शिकायत पोर्टल पर इस मामले की स्थिति “Case Closed” कर दी गई है। इसका मतलब यह नहीं है कि 5% HRA का भुगतान मंजूर हो गया है। (8th Pay Commission HRA Arrears) अब आगे का फैसला 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार के पाले में है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Q1. CISF कर्मचारियों के HRA को लेकर क्या मांग है?

सरकारी आवास नहीं मिलने वाले कर्मचारियों को नियमों के अनुसार पूरा HRA देने की मांग है।

Q2. बकाया HRA में कितनी राशि की मांग है?

कर्मचारियों ने अब तक काटे गए 5 प्रतिशत HRA के बकाया भुगतान की मांग की है।

Q3. क्या पूरा HRA और एरियर्स मिलना तय है?

नहीं, मामला 8वें वेतन आयोग को भेजा गया है और अंतिम फैसला अभी बाकी है।