BJP Leader Rajya Mantri Darja: प्रदेश में एक और नेता को मिला राज्य मंत्री का दर्जा.. देवेश कुमार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त, भाजपा सरकार का आदेश जारी

Ads

भाजपा के पूर्व विधान पार्षद देवेश कुमार को बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनका कार्यकाल तीन साल या अगले आदेश तक होगा।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 06:35 AM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 06:48 AM IST

BJP Leader Devesh Kumar Rajya Mantri Darja || Image- SOURAV RAJ

HIGHLIGHTS
  • देवेश कुमार बने योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष
  • पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
  • तीन साल या अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधान पार्षद देवेश कुमार को बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। (BJP Leader Devesh Kumar Rajya Mantri Darja) राज्य के योजना एवं विकास विभाग ने सोमवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया। देवेश कुमार ने पिछले महीने राजग के सहयोगी दल के लिए बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब उन्हें राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सोशल मीडिया पर जताया आभार

इस पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। उनका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। दोनों में से जो पहले होगा, वही प्रभावी माना जाएगा। नियुक्ति के बाद देवेश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।

स्वतंत्रता सेनानी यमुना कार्जी के पोते हैं देवेश

पत्रकार से नेता बने देवेश कुमार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी लंबी रही है। उन्होंने बिहार भाजपा में प्रवक्ता, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। वर्तमान में वह मिजोरम में भाजपा के प्रभारी भी हैं। (BJP Leader Devesh Kumar Rajya Mantri Darja) 62 वर्षीय देवेश कुमार स्वतंत्रता सेनानी यमुना कार्जी के पोते हैं। यमुना कार्जी को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का करीबी सहयोगी माना जाता था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

विधान परिषद से दिया इस्तीफा

देवेश कुमार को वर्ष 2021 में बिहार के राज्यपाल ने विधान परिषद के लिए नामित किया था। उनका कार्यकाल 2027 में पूरा होना था, लेकिन उन्होंने पिछले महीने स्वयं इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और राज्य में मंत्री दीपक प्रकाश के लिए विधानमंडल का सदस्य चुने जाने का रास्ता साफ हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Q1. देवेश कुमार को कौन-सा पद मिला है?

उन्हें बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Q2. योजना बोर्ड उपाध्यक्ष को क्या दर्जा मिलेगा?

इस पद को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा प्राप्त है।

Q3. देवेश कुमार का कार्यकाल कितने समय का होगा?

उनका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक रहेगा।