पूर्व महापौर के ऑफिस में युवक ने लगाई फांसी, खुदकुशी का कारण अज्ञात

पूर्व महापौर के ऑफिस में युवक ने लगाई फांसी, खुदकुशी का कारण अज्ञात

पूर्व महापौर के ऑफिस में युवक ने लगाई फांसी, खुदकुशी का कारण अज्ञात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 23, 2020 8:25 am IST

धमतरी। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व महापौर के ऑफिस में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज फांसी के फंदे पर लटकती लाश देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया।

Read More News: सस्ता घर खरीदने का अच्छा मौका, LIC ने घटाई ब्याज दरें, इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व महापौर के ऑफिस में चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब लोग ऑफिस पहुंचे तब युवक की फांसी के फंदे पर लाश देख हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

Read More News:  प्रदेश अध्यक्ष सहित ये बड़े नेता नहीं करेंगे पार्टी की बैठकों में शिरकत, कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री के आए थे संपर्क में

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। वहीं सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। ​फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर केस की जांच में जुट गई है।

Read More News:  इस तारीख के पहले बुलाया जाएगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र, दो सत्रों के बीच नहीं होना चाहिए 6 महीने से अधिक का गैप

 


लेखक के बारे में