दिल्ली में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 22, 2021 10:03 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली में इस महीने कोविड-19 से अब तक चार मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले 2 , 10 और 19 अक्टूबर को एक-एक रोगी की मौत हुई थी। वहीं सितंबर में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या अब 25,091 हो गई है। शुक्रवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,526 हो गई। इनमें से 14.14 लाख से अधिक लोग संक्रमण के उबर चुके हैं।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में