उत्तर 24 परगना में ट्रक से टकराई बस, 10 लोग घायल

Ads

उत्तर 24 परगना में ट्रक से टकराई बस, 10 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 05:42 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 05:42 PM IST

कोलकाता, 10 मार्च (भाषा) उत्तर 24 परगना जिले के बी.टी. रोड पर मंगलवार को एक विवाह समारोह में शामिल लोगों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई जिससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना पनिहाटी स्पोर्टिंग क्लब मैदान के पास हुई, जब वर पक्ष के लोगों को डनलप क्रॉसिंग की ओर ले जा रही बस पीछे से एक ट्रक से टकरा गई।

विवाह समारोह से लौट रहे घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के कमरहटी स्थित सरकारी सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश