अमेठी में बुखार की दवा खाने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की

Ads

अमेठी में बुखार की दवा खाने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 05:59 PM IST

अमेठी (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बुखार की दवा खाने से सात वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

पुलिस के मुताबिक नरहरगढ़ ऊंच गांव निवासी करिश्मा ने कमरौली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी सात वर्षीय बेटी सौम्यी को शनिवार सुबह बुखार आया था। पुलिस के अनुसार करिश्मा ने शिकायत में कहा है कि बुखार आने पर वह कठौरा स्थित एक मेडिकल स्टोर गईं, जहां बैठे डॉक्टर जावेद से बुखार की दवा ली। पुलिस के अनुसार करिश्मा का आरोप है कि दवा देने के कुछ ही देर बाद उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

कमरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची की मां करिश्मा की तहरीर पर एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि इस संबंध में विभाग ने तीन सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित