राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में बस हादसे में दस लोगों की मौत

राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में बस हादसे में दस लोगों की मौत

राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में बस हादसे में दस लोगों की मौत
Modified Date: October 29, 2024 / 03:31 pm IST
Published Date: October 29, 2024 3:31 pm IST

जयपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में एक बस पुलिया से टकरा गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया है।

हादसा लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के नजदीक मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब हुआ। सालासर की तरफ से लक्ष्मणगढ़ आ रही प्राइवेट बस पुलिया से जा टकराई।

भाषा पृथ्वी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में