इंफाल, 24 मार्च (भाषा) मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा के पास से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएक (आरए) के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार उग्रवादियों में पांच नाबालिग शामिल हैं।
इसमें बताया गया है कि इन्हें मोरेह थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ 77 और 82 के बीच के इलाके से पकड़ा गया।
बयान में कहा गया कि पांचों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है।
दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं।
मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदाय के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
भाषा खारी शोभना
शोभना